सोमवार, 19 अक्टूबर 2026हिन्दी · English
INDIAN POTATO
वीडियो

आलू में ओज़ोन इंजरी: पत्तियों के नीचे भूरापन, घबराएँ नहीं, दवा की ज़रूरत नहीं (वीडियो)

बहुत से किसान पत्तियों के नीचे भूरे धब्बे देखकर दवा छिड़कने लगते हैं। एक मिनट से कम में समझिए कि यह क्या है और इसमें दवा क्यों नहीं चाहिए।

वीडियो में कहाँ क्या है

पत्तियों पर क्या है, पक्का नहीं? फ़ोटो भेजिए

पत्ती के ऊपर और नीचे, दोनों तरफ़ की साफ़ फ़ोटो व्हाट्सऐप करें, या नीचे नंबर छोड़ें, हम फ़ोन करेंगे।

वीडियो में क्या बताया गया है

अभी बहुत सारे आलू किसानों के मेरे पास फ़ोन आ रहे हैं कि उनकी पत्तियों की निचली सतह पर, जैसे हम यहाँ देख पाएँगे, पत्ती को उलटने पर नीचे से ब्रोंज़िंग जैसे लक्षण दिख रहे हैं।

इसमें घबराने की कोई बात नहीं है, चिंता की कोई स्थिति नहीं है। यह सिर्फ़ तब होता है जब सुबह-सुबह हवा में ओज़ोन गैस की मात्रा ज़्यादा होती है। जब यह इन पत्तियों की सतह पर पड़ती है और ठंड ज़्यादा लगती है, तब ब्रोंज़िंग जैसे लक्षण आ जाते हैं।

इसके लिए न कोई दवा चाहिए, न कोई इलाज। यह आपके पौधे और आपकी पैदावार को ज़्यादा नुक़सान नहीं करेगा। तो बेफ़िक्र रहिए।

इंडियन पोटैटो के यूट्यूब चैनल का खेत का वीडियो। बोलने वाले हर्ष पटेल (M.Sc. Agri) हैं, गुजरात के आलू किसान, जैसा स्क्रीन पर लिखा है।

आगे पढ़ें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू में ओज़ोन इंजरी क्या है?
वीडियो में हर्ष पटेल बताते हैं कि यह पत्तियों की निचली सतह पर ब्रोंज़िंग जैसे भूरे धब्बे हैं, जो तब आते हैं जब सुबह की हवा में ओज़ोन गैस ज़्यादा हो और ठंड तेज़ हो।
क्या ओज़ोन इंजरी के लिए स्प्रे करना होगा?
नहीं। हर्ष पटेल के अनुसार इसके लिए न कोई दवा चाहिए, न कोई इलाज।
क्या ओज़ोन इंजरी से पैदावार घटती है?
हर्ष पटेल के अनुसार यह पौधे और पैदावार को ज़्यादा नुक़सान नहीं करती।
यह भूरापन कब दिखता है?
वीडियो के अनुसार सुबह-सुबह जब हवा में ओज़ोन ज़्यादा हो और ठंड बढ़े। पत्ती को उलटने पर नीचे की तरफ़ दिखता है।
कैसे पक्का करें कि यह ओज़ोन इंजरी है, कोई रोग नहीं?
हमारी आलू के रोगों वाली गाइड से मिलान करें, या पत्ती के दोनों तरफ़ की साफ़ फ़ोटो +91 94996 68498 पर व्हाट्सऐप करें।

♥ पाठकों का सहयोग

आलू के इकलौते मंच को सबके लिए मुफ़्त रखें।

इंडियन पोटैटो सिर्फ़ आलू की बात करता है: मंडी भाव, बीज, कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग और निर्यात, और इसे पढ़ना सबके लिए मुफ़्त है। हमारा काम आपके काम आता है तो इस पहल में सहयोग करें। आपका हर रुपया खेतों और मंडियों से और ज़्यादा ख़बरें लाने में लगेगा।

हम सहयोग क्यों माँगते हैं →

UPI · कार्ड · नेट बैंकिंग · Razorpay से सुरक्षित