बुधवार, 4 नवंबर 2026हिन्दी · English
INDIAN POTATO
वीडियो

भारत का आलू विदेशों में: 2025-26 में फ्राइज़ से ₹2,556 करोड़, ताज़ा आलू से ₹740 करोड़ (वीडियो)

कम टन, पर कहीं ज़्यादा पैसा: अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक ताज़ा आलू और फ्रोज़न फ्राइज़ से भारत ने कितना कमाया, और ख़रीदार कौन हैं।

वीडियो में कहाँ क्या है

समय
2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026)
ताज़ा आलू (HS 070190)
4,21,618 टन, करीब ₹740 करोड़
फ्रोज़न फ्रेंच फ्राइज़ (HS 200410)
2,77,109 टन, करीब ₹2,556 करोड़
ताज़ा आलू का सबसे बड़ा ख़रीदार
नेपाल: 2,41,177 टन
ताज़ा आलू के अगले ख़रीदार
ओमान, इंडोनेशिया, मलेशिया, UAE, श्रीलंका, वियतनाम
फ्राइज़ के सबसे बड़े ख़रीदार
फ़िलीपींस, सऊदी अरब, मलेशिया

भारत से आलू या फ्राइज़ ख़रीदने हैं? अपनी ज़रूरत बताएँ

इम्पोर्टर, डिस्ट्रीब्यूटर या प्रोसेसर: माल (ताज़ा आलू या फ्रोज़न फ्राइज़), किस्म या कट, महीने की मात्रा और देश भेजें। हम आपको भारतीय exporters से जोड़ेंगे।

वीडियो में क्या बताया गया है

क्या आप जानते हैं, भारत का आलू सिर्फ़ देश में ही नहीं, विदेशों में भी करोड़ों का कारोबार करता है? लेकिन सबसे ज़्यादा आलू कौन-सा देश ख़रीदता है? आगे देखिए।

अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक भारत ने 4 लाख 21 हज़ार टन से ज़्यादा ताज़ा आलू और 2 लाख 77 हज़ार टन फ्राइज़ का निर्यात किया।

अब सबसे चौंकाने वाली बात: ताज़ा आलू से करीब 740 करोड़ रुपये मिले, जबकि फ्राइज़ के निर्यात से 2,556 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कारोबार हुआ।

नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया और वियतनाम भारत के बड़े ख़रीदार हैं।

आलू से जुड़ी और जानकारी के लिए नीचे दिए नंबर या ईमेल पर संपर्क करें।

यह वीडियो AI से बना है: तस्वीरें, एंकर और हिंदी आवाज़ AI टूल्स से बनी हैं। 27 सेकंड पर एक कार्ड में ताज़ा आलू के लिए ₹2,456 करोड़ लिखा है; सही आँकड़ा ₹740 करोड़ है, जैसा आवाज़ में बोला गया है। आँकड़े: Indian Potato Intelligence।

आगे पढ़ें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

2025-26 में भारत ने कितना आलू निर्यात किया?
2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026) में भारत ने 4,21,618 टन ताज़ा आलू (करीब ₹740 करोड़) और 2,77,109 टन फ्रोज़न फ्रेंच फ्राइज़ (करीब ₹2,556 करोड़) निर्यात किए।
भारत को फ्राइज़ से ज़्यादा कमाई होती है या ताज़ा आलू से?
फ्राइज़ से। 2025-26 में 2.77 लाख टन फ्राइज़ से करीब ₹2,556 करोड़ मिले, जो 4.21 लाख टन ताज़ा आलू के ₹740 करोड़ से तीन गुना से भी ज़्यादा है।
भारत से सबसे ज़्यादा आलू कौन-सा देश ख़रीदता है?
नेपाल। 2025-26 में उसने भारत का 2,41,177 टन ताज़ा आलू लिया, यानी कुल का आधे से ज़्यादा। उसके बाद ओमान, इंडोनेशिया, मलेशिया, UAE, श्रीलंका और वियतनाम आते हैं।
भारत से फ्रेंच फ्राइज़ कौन-से देश ख़रीदते हैं?
2025-26 में फ़िलीपींस, सऊदी अरब और मलेशिया भारत के फ्रोज़न फ्राइज़ के सबसे बड़े ख़रीदार थे; उनके बाद UAE, थाईलैंड, इंडोनेशिया, जापान, ओमान, वियतनाम और ताइवान।
आलू निर्यात का HS कोड क्या है?
ताज़ा (खाने वाला) आलू HS 070190 और फ्रोज़न फ्रेंच फ्राइज़ HS 200410। बीज आलू का कोड अलग है: HS 070110।
वीडियो में ताज़ा आलू का आँकड़ा ₹740 करोड़ है या ₹2,456 करोड़?
₹740 करोड़। आवाज़ में ₹740 करोड़ ही बोला गया है; 27 सेकंड पर एक कार्ड में गलती से ₹2,456 करोड़ लिखा है।
क्या यह वीडियो असली फ़ुटेज है?
नहीं। यह वीडियो AI से बना है (तस्वीरें, एंकर और आवाज़), और यूट्यूब पर AI से बना बताया गया है। आँकड़े Indian Potato Intelligence के हैं।
भारत से आलू या फ्राइज़ कैसे ख़रीदें?
इस पेज से हमें व्हाट्सऐप या ईमेल करें, और माल, किस्म या कट, महीने की मात्रा और देश बताएँ, या फ़ॉर्म भरें। हम ख़रीदारों को भारतीय exporters से जोड़ते हैं।

♥ पाठकों का सहयोग

आलू के इकलौते मंच को सबके लिए मुफ़्त रखें।

इंडियन पोटैटो सिर्फ़ आलू की बात करता है: मंडी भाव, बीज, कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग और निर्यात, और इसे पढ़ना सबके लिए मुफ़्त है। हमारा काम आपके काम आता है तो इस पहल में सहयोग करें। आपका हर रुपया खेतों और मंडियों से और ज़्यादा ख़बरें लाने में लगेगा।

हम सहयोग क्यों माँगते हैं →

UPI · कार्ड · नेट बैंकिंग · Razorpay से सुरक्षित